खबर के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा है की जमीन सर्वे चल रहा है और लगातार चलता रहेगा। हालांकि कुछ लोगों को दिक्कत हो रही थी, उनके पास कागजात नहीं थे तो वैसे रैयतों तीन महीने का समय देंगे।
बता दें की जमीन सर्वे में किसी तरह का कोई अफरातफरी नहीं हो, किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए तीन महीने का समय दिया गया हैं। ये समय उन लोगों के लिए हैं, जिनके पास जमीन के कागज नहीं हैं। वो लोग तीन महीने में जमीन के कागजात तैयार कर लें।
दरअसल बिहार जमीन सर्वे के दौरान राज्य में महज 12- 15 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनको कागजात की दिक्कत हो रही थी। ऐसे लोगों को विभाग के द्वारा तीन महीने का समय दिया गया हैं। वहीं अन्य लोगों के लिए सर्वे का काम लगातार चल रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment