खबर के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा साहिबगंज के भोगनाडीह से 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत की गई हैं। ये प्रतिवर्तन यात्रा 2 अक्टूबर तक चलेगी। भाजपा इस 'परिवर्तन यात्रा' के जरिए हेमंत सोरेन की सरकार के कामों की कमियां जन-जन तक पहुंचाएगी।
बता दें की भाजपा की ये 'परिवर्तन यात्राएं' 24 जिलों के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की होगी। यह यात्रा 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी, जिनमें से प्रत्येक यात्रा विभिन्न संगठनात्मक प्रभागों से अलग-अलग तिथियों पर निकलेगी।
'परिवर्तन यात्रा' का मकसद क्या हैं?
1 .झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की विफलताओं को उजागर करना और आगामी विधानसभा चुनावों में इसे उखाड़ फेंकना है।
2 .भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' का उद्देश्य झारखंड में बदलाव की लहर लाना है, जिससे राज्य में संभावित बदलावों के बारे में व्यापक जिज्ञासा पैदा हो
3 .भाजपा जन-आकांक्षाओं की आश बनकर परिवर्तन रैली के जरिए झारखंड के हर जिले, हर प्रखंड, हर घर, हर परिवार तक पहुंचेगी।
4 .इस यात्रा के जरिए पार्टी का लक्ष्य विकास, रोजगार और सामाजिक सद्भाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करना है, ताकि राज्य और उसके नागरिकों के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो सके।
5 .भाजपा प्रदेशवासियों को परिवारवाद की राजनीति से बचाना चाहती है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी।
6 .भाजपा रोजगार और आर्थिक विकास के मुद्दों को लेकर हेमंत की सरकार पर सबसे ज्यादा हावी है। यात्रा में यह मुद्दा जोरों पर होगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment