यूपी में इंटर पास के लिए 2700 पदों पर आवेदन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,702 पदों को भरा जाएगा, और इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

कुल पद: 2,702, अनारक्षित (General): 1,099 पद, अनुसूचित जाति (SC): 583 पद, अनुसूचित जनजाति (ST): 64 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 718 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 238 पद

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।

उम्र सीमा:

उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2024 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। यह शुल्क गैर-वापसी योग्य है और इसे एसबीआई ई-चालान, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड द्वारा भरा जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन को पूरा करें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2025

0 comments:

Post a Comment