8वें वेतन आयोग: लेवल-5 कर्मचारियों की सैलरी में हो सकता है बंपर इजाफा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों की नजर अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी है। खासकर लेवल-5 में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह बदलाव सबसे अहम हो सकता है। सैलरी बढ़ाने में फिटमेंट फैक्टर की सबसे बड़ी भूमिका होती है। यही तय करता है कि 7वें वेतन आयोग से 8वें आयोग में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी।

7वें वेतन आयोग में क्या था?

पिछले आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। इसके चलते न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 तक पहुंच गई थी। अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के तीन अनुमान सामने आए हैं 1.92, 2.08 और 2.86।

अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 तय होता है, तो लेवल-5 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 18,000 रुपये की न्यूनतम सैलरी बढ़कर लगभग ₹51,480 तक पहुंच सकती है। यानी बेसिक पे में लगभग तीन गुना इजाफा!

बेसिक सैलरी कैसे तय होती है?

बेसिक सैलरी की गणना बहुत आसान फॉर्मूले से की जाती है:

नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर

इस फॉर्मूले के आधार पर अगर लेवल-5 कर्मचारियों की सैलरी का हिसाब लगाया जाए तो परिणाम काफी उत्साहजनक हैं।

8वें वेतन आयोग में सैलरी का अनुमान:

Level 5, 7वें वेतन आयोग (Basic Pay): ₹29,200

Level 5, 1.92 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से: ₹56,064

Level 5, 2.08 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से: ₹60,736

Level 5, 2.86 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से: ₹83,512

क्यों है ये बदलाव इतना अहम?

कर्मचारी संगठनों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर ज्यादा से ज्यादा रखा जाए ताकि कर्मचारियों की आमदनी बढ़े और महंगाई के असर को कवर किया जा सके। अगर 2.86 फाइनल होता है, तो लेवल-5 से ऊपर के कर्मचारियों की सैलरी में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि ये सिर्फ अनुमान हैं, अंतिम फैसला सरकार के घोषणा के बाद ही सामने आएगी।

0 comments:

Post a Comment