आसमान छू रहे सोने-चांदी के दाम, निवेशकों की चांदी-ही-चांदी!

नई दिल्ली। आज, 3 मार्च को होली के मौके पर भारत में घरेलू कमोडिटी बाजार यानी MCX बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और इजरायल-ईरान के बीच संभावित संघर्ष की खबरों ने वैश्विक बाजारों में हलचल बढ़ा दी है।

सोना लगातार रिकॉर्ड स्तर पर

इजरायल और ईरान के बीच हवाई हमलों और युद्ध के गहराने की आशंका के बीच सोने की कीमतों ने लगातार पांचवें दिन उछाल दिखाया। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1% बढ़कर 5,377 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया, जबकि अमेरिकी बाजार में सोना 1.5% उछलकर 5,391 डॉलर के स्तर को पार कर गया।

चांदी की चमक भी बढ़ी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी मजबूती दिखाई दे रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट सिल्वर 1.4% की बढ़त के साथ 90.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। भारत में चांदी की कीमतें 3,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुँच गई हैं।

हाल की स्थिति: MCX रेट्स

बीते दिन अप्रैल फ्यूचर्स सोना 1,61,199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जिसमें एक ही दिन में 4,095 रुपये (2.53%) की बढ़त दर्ज की गई। चांदी भी 2,80,090 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुँच गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय मांग के कारण चांदी की कीमतें जल्द ही 3 लाख रुपये प्रति किलो को पार कर सकती हैं।

शहरवार सोने की कीमतें

दिल्ली: 24 कैरेट सोना 17,065 रुपये प्रति ग्राम

मुंबई और कोलकाता: 17,050 रुपये प्रति ग्राम

चेन्नई: 24 कैरेट सोना 17,083 रुपये प्रति ग्राम

0 comments:

Post a Comment