स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्ती, 15 मार्च तक करें आवेदन

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने डिप्टी मैनेजर और सहायक उपाध्यक्ष (AVP) के पदों पर 116 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए है और आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों और योग्यता की जानकारी

इस भर्ती में विभिन्न पद शामिल हैं:

सहायक उपाध्यक्ष (आईएस ऑडिट) – संविदात्मक

उप प्रबंधक (आईएस ऑडिट) – नियमित

उप प्रबंधक (चार्टर्ड अकाउंटेंट - आंतरिक लेखापरीक्षा) – नियमित

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में BE/BTech/BSc/MTech/MSc/MCA/BCA/CA की डिग्री होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें।

पदों का स्थान

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मुंबई, हैदराबाद, मोबाइल ड्यूटी और सर्किल ऑडिट ऑफिस में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है। SBI की यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के लिए सुनहरा अवसर है।

0 comments:

Post a Comment