दुनिया में खलबली! ईरान ने NATO देश पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

न्यूज डेस्क। दुनिया में एक बार फिर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब अन्य देशों तक फैलने की आशंका पैदा कर रहा है। बुधवार को ईरान ने तुर्की की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे तुर्की ने समय रहते हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि बता दें की तुर्की एक नाटो देश हैं।

मिसाइल हमले का पूरा विवरण

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइल इराक और सीरिया के हवाई क्षेत्र को पार करते हुए तुर्की की दिशा में बढ़ रही थी। पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात NATO के वायु और मिसाइल रक्षा बलों ने इसे समय रहते रोक लिया। तुर्की के डोर्त्योल जिले में गिरा गोला-बारूद भी वायु रक्षा प्रणालियों का हिस्सा था, जिसने हवा में ही खतरे को समाप्त कर दिया।

तुर्की की प्रतिक्रिया और सुरक्षा

तुर्की सरकार ने बयान में कहा कि देश और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी खतरे का सामना करने और जवाब देने का अधिकार सुरक्षित है। बयान में यह भी कहा गया कि तुर्की अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम बिना किसी संकोच के उठाएगा। साथ ही सभी पक्षों से आग्रह किया गया कि वे ऐसे कृत्यों से बचें जो क्षेत्र में संघर्ष को और बढ़ा सकते हैं।

NATO और क्षेत्रीय सहयोग

तुर्की ने कहा कि वह NATO और अन्य सहयोगी देशों के साथ परामर्श जारी रखेगा। मिसाइल हमले ने इस क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन पर सवाल खड़ा कर दिया है। NATO और तुर्की की तत्परता ने बड़ा नुकसान रोकने में मदद की, लेकिन इस घटना ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।

0 comments:

Post a Comment