यूपी में खुशखबरी: 4 बड़ी भर्ती, युवाओं के लिए बंपर मौका!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेरोज़गार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में कुल 4 बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह मौका खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो सरकारी या शैक्षिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

1. नेशन हेल्थ मिशन, आजमगढ़

नेशन हेल्थ मिशन, आजमगढ़ ने MBBS डॉक्टर के 28 पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार MBBS डिग्री धारक हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफ़लाइन किए जाएंगे और अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 है। उम्मीदवार NHM आजमगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2. KSSSCI में 122 पदों पर भर्ती

कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट में 122 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसमें सीनियर फार्मासिस्ट, तकनीशियन और अन्य पद शामिल हैं। उम्मीदवारों के लिए आवश्यक योग्यता MLT में डिप्लोमा या B.Sc की डिग्री है। ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक चलेगी। आवेदन KSSSCI की आधिकारिक वेबसाइट से किया जाएगा।

3. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भर्ती

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने 20 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों में रिसर्च असिस्टेंट, फील्ड इन्वेस्टिगेटर और कैज़ुअल स्टाफ शामिल हैं। उम्मीदवार जिनके पास M.A की डिग्री है, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है। आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन किया जाएगा।

4. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV)

KGBV ने 54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें PGT, पीऑन और अन्य पद शामिल हैं। उम्मीदवारों की योग्यताएँ B.A, B.Ed, B.Tech/B.E, M.A, M.Sc, MCA जैसी हो सकती हैं। ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी। आवेदन KGBV की आधिकारिक वेबसाइट https://balrampur.nic.in से किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment