आंखों की सेहत के लिए सुपरफूड्स: 5 फल जो करें जादू

हेल्थ डेस्क। आंखें हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक हैं। तेजी से बदलते जीवनशैली और बढ़ते स्क्रीन टाइम के चलते आंखों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। नेत्र स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी है। इसमें खास भूमिका फल निभाते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे फल जो आंखों की रोशनी और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

1. संतरा

संतरे में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। यह आंखों में मौजूद रक्त वाहिकाओं को मजबूत करता है और मैक्युलर डीजनरेशन जैसी आंखों की बीमारी से बचाव करता है। रोज़ाना एक संतरा खाने से आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद मिलती है।

2. ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन A पाया जाता है। यह आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही, रात में देखने की क्षमता यानी नाइट विज़न में सुधार करने में भी मददगार है।

3. अमरूद

अमरूद में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह आंखों की सूजन को कम करता है और रेटिना को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। रोज़ाना 1-2 अमरूद खाने से आंखों की शक्ति बढ़ती है।

4. आम

आम में मौजूद विटामिन A और ल्यूटिन आंखों के स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं। यह रेटिना की रक्षा करता है और आंखों की चमक बनाए रखने में मदद करता है। गर्मियों में आम का सेवन नेत्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

5. अंगूर

अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स आंखों के लिए लाभकारी हैं। यह आंखों की कोशिकाओं को उम्र के असर से बचाता है और क्लॉग्ड ब्लड वेसल्स को ठीक रखता है। अंगूर का नियमित सेवन आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है।

0 comments:

Post a Comment