राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने घोषित किए 9 ताकतवर चेहरे

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 की सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार का नाम शामिल है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा भेजा जाएगा।

BJP की उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को इस प्रकार चुना है:

बिहार: नितिन नवीन और शिवेश कुमार

असम: तेराश गोवाला और जेगेन मोहन

छत्तीसगढ़: लक्ष्मी वर्मा

हरियाणा: संजय भाटिया

पश्चिम बंगाल: राहुल सिन्हा

ओडिशा: मनमोहन सामल और सुजीत कुमार

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान विवरण

निर्वाचन आयोग की जानकारी के अनुसार, इस बार राज्यसभा में निम्नलिखित राज्यों की सीटों के लिए चुनाव होने हैं:

महाराष्ट्र (7 सीटें), ओडिशा (4 सीटें), तेलंगाना (2 सीटें), तमिलनाडु (6 सीटें), छत्तीसगढ़ (2 सीटें), पश्चिम बंगाल (5 सीटें), असम (3 सीटें), हरियाणा (2 सीटें), हिमाचल प्रदेश (1 सीट), बिहार (5 सीटें), 16 मार्च को इन सभी राज्यों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी।

राज्यसभा चुनाव के इस दौर में बीजेपी ने अपनी पूरी रणनीति के साथ मैदान में कदम रखा है। विभिन्न राज्यों से घोषित उम्मीदवारों के जरिए पार्टी अपनी सियासी मजबूती दिखाने की कोशिश कर रही है, जबकि चुनावी लड़ाई अब और भी दिलचस्प होने वाली है।

0 comments:

Post a Comment