केंद्र सरकार की नई पहल: गांव-गांव के किसानों को बंपर खुशखबरी!

नई दिल्ली। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली पशुपालन गतिविधियों में अब किसानों के लिए सुनहरा मौका आया है। केंद्र सरकार ने पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सुविधा शुरू की है, जिससे छोटे और मध्यम स्तर के पशुपालकों को अपनी आमदनी बढ़ाने और व्यवसाय में विस्तार करने का मौका मिलेगा।

आपको बता दें की अब किसान अपने मवेशियों के चारे, दवा, टीकाकरण, शेड निर्माण और अन्य जरूरी खर्चों के लिए आसानी से लोन ले सकते हैं। इससे न केवल महंगे साहूकारी कर्ज से छुटकारा मिलेगा, बल्कि व्यवसाय बढ़ाने का रास्ता भी साफ होगा।

यह योजना खास है क्योंकि:

डेयरी फार्मिंग, गाय-भैंस, बकरी-भेड़, पोल्ट्री पालन और मत्स्य पालन से जुड़े किसान इसका फायदा उठा सकते हैं। स्वयं सहायता समूह (SHG) भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। छोटे किसान अब अपने व्यवसाय में आत्मनिर्भर बनने के अवसर पाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया भी बेहद आसान है। किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा, CSC केंद्र या PACS में जाकर KCC फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म के साथ आधार कार्ड, बैंक खाता और पशुपालन की जानकारी जमा करनी होती है। बैंक दस्तावेजों की जांच के बाद पात्रता अनुसार क्रेडिट लिमिट तय करेगा और मंजूरी मिलने के बाद KCC कार्ड जारी कर देगा।

लोन की सुविधाएँ:

बिना जमानत ₹2 लाख तक लोन

जमानत के साथ ₹3 लाख तक लोन

ब्याज दर सिर्फ 7%, और समय पर भुगतान पर 3% अतिरिक्त छूट

इस योजना से ग्रामीण युवाओं और छोटे किसानों को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। 

इससे दूध उत्पादन बढ़ेगा, आय के नए स्रोत खुलेंगे और गांवों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

छोटे किसान अब अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं और पूरे गांव की अर्थव्यवस्था में मजबूती ला सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment