आवेदन प्रक्रिया और समयसीमा
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पद का विवरण
पद का नाम: सहायक
पदों की संख्या: 650
वेतनमान: मूल वेतन ₹29,000, भत्तों सहित कुल वेतन लगभग ₹58,514 (एचआरए के बिना)
योग्यता: स्नातक डिग्री में न्यूनतम 50% अंक; अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पास प्रतिशत मान्य
आयु सीमा: 01/02/2026 को उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें।
भर्ती का महत्व
यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो केंद्रीय बैंक में स्थायी नौकरी की तलाश में हैं। सहायक पद पर नियुक्त उम्मीदवार बैंकिंग कार्यों के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कैसे करें आवेदन
RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएँ। “Recruitment” सेक्शन में सहायक पद के लिए लिंक चुनें। आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवार न केवल बैंकिंग क्षेत्र में करियर शुरू कर सकते हैं, बल्कि सरकारी नौकरी में स्थायित्व और उत्कृष्ट वेतनमान का लाभ भी उठा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment