मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके पुल के नए नाम और उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार पहुंचेंगे। इस दौरान वैशाली जिले के राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यहां प्रधानमंत्री कई विकास और जनहित से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
पटना से वैशाली पहुंचना होगा आसान
'नीतीश सेतु' के चालू होने से पटना और वैशाली के बीच सड़क मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। छह लेन का यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगा। इससे लोगों का सफर अधिक सुविधाजनक होने के साथ माल ढुलाई और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है। आसपास के इलाकों में रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।
इस परियोजना को बिहार के सड़क परिवहन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुल शुरू होने के बाद राजधानी पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment