इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और पढ़ाई के लिए जरूरी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। लखनऊ मंडल के विद्यार्थियों को इस आयोजन में टैबलेट मिलेंगे, जबकि प्रदेश के दूसरे जिलों में भी शिक्षण संस्थानों के जरिए वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
दो करोड़ युवाओं तक डिजिटल सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य
योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 25 दिसंबर 2021 को इस योजना की शुरुआत की थी। उस समय लखनऊ के इकाना स्टेडियम में करीब 60 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे गए थे। बाद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में इसे स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के रूप में अगले पांच वर्षों के लिए लागू किया गया। सरकार ने इस योजना के तहत दो करोड़ युवाओं तक डिजिटल उपकरण पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अब तक लगभग 62 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जा चुके हैं।
किन विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट?
इस योजना का लाभ उच्च शिक्षा और तकनीकी पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को दिया जाता है। इसमें स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, तकनीकी शिक्षा, नर्सिंग और पैरामेडिकल जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। लाभार्थियों की जानकारी संबंधित शिक्षण संस्थानों के माध्यम से डिजिशक्ति पोर्टल पर अपलोड और सत्यापित की जाती है। इसी प्रक्रिया के आधार पर पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाते हैं।
25 लाख नए टैबलेट खरीदने की मंजूरी
युवाओं को डिजिटल सुविधा देने के लिए सरकार ने अगस्त में 25 लाख नए टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अब योजना के तहत स्मार्टफोन की जगह टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल अध्ययन सामग्री और शैक्षणिक कार्यों में मदद मिलेगी।
दरअसल, यूपी सरकार की इस पहल से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के लिए जरूरी उपकरण मिलने वाले हैं। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ अलग-अलग पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले पात्र युवाओं को दिया जा रहा है।
.png)
0 comments:
Post a Comment