लखनऊ नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन जमा कर दें। हालांकि, आवेदन स्वीकृत होने के बाद बकाया राशि जमा करने के लिए 15 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।
किन बकायेदारों को मिलेगा योजना का लाभ?
इस योजना में गृहकर, जलकर और सीवरकर के पुराने बकाये को शामिल किया गया है। एक अप्रैल 2026 तक की लंबित धनराशि जमा करने पर निर्धारित नियमों के अनुसार ब्याज और सरचार्ज में छूट मिल सकती है। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनका लंबे समय से नगर निगम का टैक्स बकाया है।
घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
ओटीएस योजना में आवेदन के लिए नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है। आवेदक को पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करके प्रॉपर्टी आईडी, नाम और संपत्ति से संबंधित जरूरी जानकारी भरनी होगी। आवेदन जमा करने के बाद उसकी स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकती है।
सभी आठ जोन में हेल्पडेस्क की सुविधा
जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, उनके लिए लखनऊ नगर निगम ने आठों जोन में हेल्पडेस्क बनाए हैं। यहां जाकर योजना की जानकारी लेने के साथ ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन करने वालों को हस्ताक्षर और मुहर लगी पावती भी दी जाएगी।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नागरिकों से 14 नवंबर तक आवेदन पूरा करने की अपील की है। ऐसे में जिन लोगों का गृहकर, जलकर या सीवरकर बकाया है, उनके पास ब्याज और सरचार्ज में नियमानुसार छूट पाने का यह महत्वपूर्ण अवसर है।
.png)
0 comments:
Post a Comment