30 दिनों के भीतर जारी होगा राशन कार्ड
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पात्र लोगों को राशन कार्ड के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार की ओर से आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 दिनों के अंदर राशन कार्ड जारी करने की व्यवस्था की जाएगी। इससे उन परिवारों को फायदा मिलेगा, जो पात्र होने के बावजूद अब तक राशन कार्ड नहीं बनवा पाए हैं।
इन बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा राशन
मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग लाभार्थियों के लिए भी बड़ी राहत का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को अब राशन लेने के लिए PDS दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अगले साल से सरकार ऐसे बुजुर्गों के घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था शुरू करेगी।
8.46 करोड़ लोगों को राशन का लाभ
मुख्यमंत्री के मुताबिक बिहार में अब तक करीब 2 करोड़ 9 लाख राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से लगभग 8 करोड़ 46 लाख लोगों को सरकारी राशन योजना का लाभ मिल रहा है। दीपावली तक करीब 24 लाख नए लाभार्थियों को इस व्यवस्था से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने बाकी पात्र परिवारों से भी जल्द आवेदन करने की अपील की।
इसके अलावा सरकार ने विकास कार्यों को गति देने के लिए 'सेवा संकल्प और कायाकल्प अभियान' के तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इस राशि से सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment