1. लगातार पेट दर्द या बेचैनी
अगर पेट के ऊपरी हिस्से में बार-बार दर्द, जलन या भारीपन महसूस होता है और लंबे समय तक राहत नहीं मिलती, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि इसके पीछे कई सामान्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन लगातार परेशानी रहने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
2. बिना वजह वजन कम होना
अगर खानपान में कोई बदलाव किए बिना आपका वजन तेजी से घट रहा है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। गैस्ट्रिक कैंसर में शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है, जिससे वजन कम होने लगता है।
3. भूख में कमी आना
पहले की तुलना में भूख कम लगना या थोड़ा खाना खाने के बाद ही पेट भरा हुआ महसूस होना भी गैस्ट्रिक कैंसर का संभावित संकेत हो सकता है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।
4. बार-बार उल्टी और मतली होना
लगातार जी मिचलाना, उल्टी होना या खाना खाने के बाद परेशानी महसूस करना भी पेट के कैंसर से जुड़े लक्षणों में शामिल हो सकता है। खासकर अगर उल्टी में खून दिखाई दे, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
5. मल में खून या काला रंग दिखाई देना
मल का रंग काला होना या उसमें खून दिखाई देना पेट में रक्तस्राव का संकेत हो सकता है। गैस्ट्रिक कैंसर के कुछ मामलों में ऐसा देखने को मिलता है। इस तरह के लक्षण सामने आने पर जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए।
कब करानी चाहिए जांच?
गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हमेशा कैंसर का संकेत नहीं होती हैं। लेकिन अगर ये परेशानियां लंबे समय तक बनी रहें, बार-बार वापस आएं या इनके साथ वजन घटना, भूख कम होना और खून की उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर एंडोस्कोपी और बायोप्सी जैसी जांच की सलाह दे सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment