वोट वाइब के सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ लोगों की पहली पसंद बनकर सामने आए हैं। सर्वे के मुताबिक, 44.1 फीसदी लोगों ने योगी आदित्यनाथ को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को 34.5 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है। इस तरह योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव से 9.6 प्रतिशत अंक आगे हैं।
मायावती और प्रियंका गांधी भी रेस में?
वोट वाइब के इस सर्वे में बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल किया गया। प्रियंका गांधी को 6.5 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया, जबकि मायावती के पक्ष में 5.8 फीसदी लोगों ने जवाब दिया। इसके अलावा 4.4 फीसदी लोगों ने अन्य नेताओं का नाम लिया और 4.7 फीसदी लोगों ने अपनी राय नहीं दी।
8,339 लोगों की राय से सामने आए आंकड़े
वोट वाइब की ओर से यह सर्वे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में टेलीफोन के माध्यम से कराया गया। इसमें कुल 8,339 लोगों से बातचीत की गई और इसकी रिपोर्ट 13 नवंबर 2026 को जारी हुई। सर्वे में गलती की संभावित गुंजाइश (मार्जिन ऑफ एरर) प्लस-माइनस 3 फीसदी बताई गई है।
फिलहाल सर्वे के आंकड़ों में योगी आदित्यनाथ सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है। ऐसे में चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण और जनता की पसंद में बदलाव देखने को मिल सकता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment