जुलाई से अक्टूबर तक का मिल सकता है एरियर
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुआ था। इसलिए अक्टूबर महीने की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए शामिल नहीं हो पाया। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के चार महीनों का एरियर मिलने की संभावना है। अगर नवंबर के वेतन भुगतान में नई दर लागू होती है, तो कर्मचारियों को सामान्य सैलरी के साथ चार महीने का बकाया भी मिल सकता है।
60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हुआ DA
सरकार की ओर से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63 प्रतिशत हो गया है। वहीं, पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) भी बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है। इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलने वाला है।
कब खाते में आएगा बकाया पैसा?
कर्मचारियों की नजर अब नवंबर की सैलरी पर टिकी हुई है। हालांकि, चार महीने का एरियर नवंबर के वेतन के साथ मिलने की संभावना जताई जा रही है। एरियर की कुल रकम कर्मचारी की बेसिक सैलरी और वेतन अवधि के अनुसार अलग-अलग होगी।

0 comments:
Post a Comment