न्यूज डेस्क: बिहार में 31 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ हैं। इस लॉकडाउन में सरकारी आदेश के अनुसार कई तरह की छूट दी गई हैं। इसी विषय बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं की यहां ऑटो व इ-रिक्शे का किराया दोगुना कर दिया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (आरटीए) द्वारा तय दरों से अब ऑटो और इ-रिक्शा चालक दोगुना किराया। ताकि ऑटो छात्रों को आर्थिक नुकसान का सामना करना ना पड़ें। सरकार ने ये फैसला सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर लिया हैं।
वहीं रिजर्व किराये में कोई वृद्धि नहीं किया गया हैं। आपको बता दें की ऑटो और इ-रिक्शे के किराये में यह वृद्धि केवल शेयर परिचालन में किया गया है। इसलिए यात्री को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। रिजर्व ऑटो में भी यात्रियोंं की संख्या घटा कर केवल दो तक सीमित कर दी गयी है। यात्रा के दौरान मास्क पहना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरुरी हैं।

0 comments:
Post a Comment