न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कोहराम मचाया हुआ हैं। इस वायरस को रोकने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। इसी बीच IIT दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही हैं। IIT के वैज्ञानिकों ने ये दावा किया हैं की अश्वगंधा से भारत को कोरोना मुक्त बनाया जा सकता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार IIT दिल्ली और जापान में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड इंडस्ट्रियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी की रिसर्च के अनुसार, यह पाया गया है की अश्वगंधा और प्रोपोलिस में ऐसे प्राकृतिक तत्व हैं, जिनसे कोरोना वायरस से बचाव संभव है। इससे कोरोना के संक्रमण को ख़त्म किया जा सकता हैं।
वैज्ञानिकों ने बताया की प्रोपोलिस, एक हनी बी प्रोडक्ट है, जिसमें आपके शरीर को क्षति से बचाने और बीमारी से लड़ने के लिए एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद हैं। आपको बता दें की अश्वगंधा को कई हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। इससे एंग्जायटी, स्ट्रेस, जलन-सूजन आधी कम करने में मदद मिलती है।
IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने बताया की अश्वगंधा को covid 19 ट्रीटमेंट के लिए टेस्ट किया जा रहा हैं। आयुर्वेद दवाओं से भी कोरोना को हराया जा सकता हैं। भारत में इसका ट्रायल भी चल रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment