न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत और अमेरिका की दोस्ती सबसे गहरी होती जा रही हैं। इस दोस्ती से चीन-पकिस्तान के होश उड़े हुए हैं। क्यों की अमेरिका चीन को घेरने के लिए भारत से सैन्य रिश्ते को और मजबूत बनाने की प्लानिंग कर रहा हैं।
इसी बिच एक बड़ी खबर आ रही हैं की अमेरिका बहुत जल्द भारत को अपना सबसे खतरनाक हेलीकॉप्टर रोमियो भारत को देने वाला हैं। आपको बता दें की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में इस रक्षा सौदे पर मुहर लग गई थी।
अमेरिका भारत को 23 रोमियो हेलीकॉप्टर देगा। जिससे भारतीय सेना की ताकत दोगुनी हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी सेना भी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती हैं इसे खूंखार शिकारी भी कहा जाता हैं। इस हेलीकॉप्टर को बहुत जल्द भारतीय सेना में शामिल कर लिया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment