बिहार के 18 जिले कोरोना मुक्त, जानें अपने जिले का हाल

न्यूज डेस्क: बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 18 जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। बीते 24 घंटे के अंदर इन जिलों में कोरोना के एक भी नए मामले सामने नहीं आये हैं। ये राज्य के लोगों के लिए एक अच्छा संकेत माना जा रहा हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 1,21,289 लोगों के सैंपल की कोरोना जांच की गयी। जिसमे 59 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं बिहार में संक्रमण की दर 0.04 फीसदी रही और स्वस्थ होने की दर 98.61 फीसदी रही।

बिहार के 18 जिले कोरोना मुक्त:

बिहार के भागलपुर, बक्सर, गया, गोपालगंज, अररिया, अरवल, नवादा, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सुपौल, बेगूसराय, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, व वैशाली में एक भी नए मामले सामने नहीं आये हैं।

इन जिलों में मिला कोरोना संक्रमण। 

बिहार के सीतामढ़ी में 13, पटना में 10,  किशनगंज में 6, बांका, दरभंगा, जमुई, खगड़िया, नालंदा, सहरसा, समस्तीपुर, सीवान में 1-1, औरंगाबाद, भोजपुर, कटिहार, मधेपुरा, रोहतास व मुजफ्फरपुर में 2-2, पूर्वी चंपारण, पूर्णियां व पश्चिमी चंपारण में 3-3 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

0 comments:

Post a Comment