पटना में सड़क, अंडरपास और फुटओवर ब्रिज का होगा निर्माण

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने पटना में सड़क, अंडरपास और फुटओवर ब्रिज के निर्माण की अनुमति दी हैं। बहुत जल्द इस ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

खबर के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी हैं। इसमें कहा गया है की सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे 30 के खेमनीचक, रामकृष्णानगर में अंडरपास और जगनपुरा के पास फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा।

इतना ही नहीं पटना एम्स से लेकर पटना रिंग रोड तक पटना मुख्य नहर के तटबंध पर 100 करोड़ की लागत से दो लेन सह पेव्ड शोल्डर सड़क की निर्माण की अनुमति दी है। इस सड़क के निर्माण होने से पटनावासियों को काफी लाभ होगा।

बता दें की इन परियोजना का काम अक्टूबर महीने से शुरू हो जायेगा। इस सड़क, अंडरपास और फुटओवर ब्रिज के निर्माण होने से लोगों की परेशानियां दूर होगी। साथ ही साथ लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना नहीं पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment