बिहार में किसानों की बहार, उठाये इस योजना का लाभ

न्यूज डेस्क: बिहार के किसानों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के किसान बिहार कृषि यंत्र मरम्मती निशुल्क प्रशिक्षण योजना 2021 के लिए आदेश कर सकते हैं। इस योजना से किसानों को कई तरह के लाभ होंगे। 

दरअसल बिहार सरकार ने किसानों को कृषि यंत्र सुधारना सिखाने के लिए कृषि यंत्र मरम्मती निशुल्क प्रशिक्षण योजना शुरू की हैं। बिहार कृषि यंत्र निशुल्क प्रशिक्षण योजना के माध्यम से किसानों को कृषि  संबंधित सभी प्रकार के यंत्र सुधारने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

बता दें की खेती के दौरान अगर किसी कृषि यंत्र में खराबी आ जाती है या वह बिगड़ जाता है तो उस किसान को शहर जानें की जरुरत नहीं होगी। किसान खुद से कृषि यंत्र को ठीक कर सकता हैं और आस-पास के लोगों को भी मदद कर सकता हैं।

कहां मिलेगा प्रशिक्षण : किसानों को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर एवं कृषि अभियंत्रण कर्मशाला, मीठापुर पटना में प्रशिक्षण मिलेगा। बता दें की किसानों को निमित्त स्वरोजगार एवं कौशल विकास हेतु 26 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। यहां ठहरने, रहने, खाने-पीने की व्यवस्था भी फ्री मिलेगी।

आवेदन के लिए वेबसाइट : http://farmech.bih.nic.in/FMNEW/AMTRegform.aspx

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 5 अगस्त 2021

0 comments:

Post a Comment