मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। दरअसल पश्चिमी हवाएं पहाड़ों वाली ठंड के साथ बिहार में प्रवेश करेंगी। इससे राज्य के तापमान में और भी गिरावट आएगी और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।
आपको बता दें की दक्षिणी हिस्से में चलने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होती जा रही है। इससे पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय सहित राज्य के 19 जिलों में ठंड बढ़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहनी चाहिए।
मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती समय में लोगों को ठंड लगने की सम्भावना ज्यादा होती हैं। इसलिए आप ठंड को नजरअंदाज ना करें और गर्म कपड़े पहन कर रहें। बता दें की इस साल बारिश की तरह ठंड भी लोगों को चौका सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment