पटना : बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी नर्सरी की पढ़ाई, आदेश जारी

न्यूज डेस्क: राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब प्री-नर्सरी और नर्सरी की पढ़ाई की जाएगी। इसको लेकर बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग को आदेश जारी किया हैं।

खबर के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किये हैं। साथ ही साथ एक सप्ताह के अंदर इस सन्दर्भ में रिपोट भी मांगा हैं।

आपको बता दें की आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्री-नर्सरी और नर्सरी की पढ़ाई को लेकर सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों के साथ टैगिंग करने के आदेश दिए हैं। इसकी प्रक्रिया राज्य के कई जिलों में किया जा रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द ही प्री-नर्सरी और नर्सरी स्कूल की मान्यता दे सकती हैं। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय व महिला बाल विकास मंत्रालय ने भी सहमति दे दी हैं।

0 comments:

Post a Comment