खबर के अनुसार इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत शहर में सर्वे का काम पूरा कर दिया गया हैं। कंपनी की टेक्निकल टीम ने शहर के चौराहों पर जगह-जगह ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) लगाने का काम कर रही हैं।
आपको बता दें की 31 दिसंबर 2021 तक इस काम को पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद आप इस शहर में रेड लाइट जंप किये तो सीधे घर पर चालान पहुंच जायेगा। किसी तरह का ट्रैफिक नियम तोड़ते ही तुरंत आपका चलान कट जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट का काम जापानी कंपनी एनईसी कॉरपोरेशन इंडिया प्रा.लि. को दिया गया है। वहीं मेरठ शहर के नौ चौराहों पर आईटीएमएस चालू करने के लिए एनईसी कॉरपोरेशन इंडिया प्रा.लि.ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment