पटना, भोपाल, चंडीगढ़, बेंगलुरु में ड्राइवर के पदों पर भर्तियां, योग्यता 10वीं पास

न्यूज डेस्क: पटना, भोपाल, चंडीगढ़, बेंगलुरु में ड्राइवर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। 

पदों का विवरण : सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड ने पटना, भोपाल, चंडीगढ़, बेंगलुरु में ड्राइवर के 23-23 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। जो लोग ड्राइवर बनाना चाहते हैं वो आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। क्यों की आवेदन शुरू हो चूका हैं।

योग्यता : सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड में ड्राइवर बनने के लिए आपकी योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य हैं।

आयु सीमा : ड्राइवर बनने के लिए आपकी उम्र न्यूनतम 18 साल जानकी अधिकतम 27 साल निर्धारित किया गया हैं। हालांकि सरकारी नियमानुसार आपको आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन : आपको बता दें की सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड (CGWB) ने आधिकारिक तौर पर स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। इसलिए आप विज्ञापन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। 

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक : http://cgwb.gov.in/Vacancy-Notice.html

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों का वेतन 19900-63200 रुपये प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : पटना, भोपाल, चंडीगढ़, बेंगलुरु। 

0 comments:

Post a Comment