पटना में कोरोना से 4 लोगों की मौत, मिले 2014 नए संक्रमित

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में कोरोना वायरस के संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई हैं। इसमें एक 12 साल का मासूम भी शामिल है। इसतरह से कोरोना वायरस जानलेवा होता जा रहा हैं।

खबर के अनुसार पटना एम्स में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की जान गई हैं। इसमें 12 साल के मासूम जिसकी मौत हुई हैं वो सहरसा के रहने वाला था। वहीं पटना एम्स के बाद आईजीआईएमएस में भी एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी है।

बता दें की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की हुई बैठक में कोरोना गाइडलाइन में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गयी है। साथ ही साथ राज्य में कोरोना गाइडलाइन के नियमों को सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सकें। 

वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 6413 कोरोना के नए मामले मिले हैं। इनमें से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले पटना में हैं। पटना 2014 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वही दूसरे नंबर पर समस्तीपुर जिला है जहां 506 कोरोना मरीज की पहचान की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment