पटना के इन 10 मुहल्लों में कोरोना का कहर, आप रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार का पटना शहर पूरी तरह से कोरोना की चपेट में हैं। प्रतिदिन हजारों की मात्रा में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। 

खबर के अनुसार पटना के 10 मुहल्लों में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। इन मुहल्लों में प्रतिदिन कोरोना के नए मरीज मिल रहें हैं तथा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं जिससे उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा हैं।

बता दें की पटना में पिछले 4 दिनों के अंदर शास्त्रीनगर इलाके में कोरोना के सबसे ज्यादा 74 मरीजों मिले हैं। वहीं रूपसपुर इलाके में 54 संक्रमित की पहचान की गई हैं। जबकि पटना के कंकड़बाग इलाके में पिछले 4 दिनों के अंदर 45 कोरोना मरीज मिले हैं। 

वहीं पटना के श्रीकृष्णापुरी में 30 नए कोरोना संक्रमित की पहचान की गई हैं। जबकि पटना के पाटलिपुत्र में 37, फुलवारी शरीफ में 35, कदम कुआं में 33, बुद्धा कॉलोनी में 30 राजीव नगर में 30 और अगमकुआं में 27 कोरोना मरीज मिले हैं।

0 comments:

Post a Comment