पटना, पूर्णिया, भागलपुर सहित सभी जिलों में चलेगा मास्क चेकिंग अभियान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोरोना के होते फैलाव को देखते हुए पटना, पूर्णिया, भागलपुर सहित सभी जिलों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं।

खबर के अनुसार राज्य के सभी जिलों में दुकानों, अस्पतालों, पुलिस लाइन और जेल सहित भीड़भाड़ वाले जगहों पर मास्क चेकिंग करने के लिए तीन दिन तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। साथ ही साथ कोरोना  प्रतिबंधों का पालन सख्ती से कराया जाएगा। 

बता दें की मुख्यसचिव ने सभी जिले के डीएम, एसएसपी और एसपी को इस सन्दर्भ में आदेश जारी करते हुए कहा है की वह स्वयं या अधीनस्थ पदाधिकारियों का दल गठित कर इस आदेश का पालन सख्ती से सुनिश्चित कराएं और इसकी जानकारी दें। 

बिहार में अलग कोई व्यक्ति भीड़-भाड़ वाले इलाकों में या फिर दुकानों, अस्पतालों, वाहनों, पुलिस लाइन आदि इलाकों में बिना मास्क के दिखाई देता हैं तो उसपर कारवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जायेगा। इसलिए अभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाए।

0 comments:

Post a Comment