पटना : बिहार के इन 12 जिलों में खतरनाक हुआ कोरोना, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 12 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक होता जा रहा हैं। क्यों की इन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार गुनी रफ़्तार से बढ़ रही हैं। 

बता दें की पटना में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13,375 हो गयी। वहीं, गया में इसकी संख्या बढ़कर 1164 हो, जबकि मुजफ्पुरपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1329 हो गई। इन जिलों के अलावे भी कई जिलों में कोरोना तेजी के साथ फैल रहा हैं।

खबर के अनुसार अररिया में 256 नए संक्रमित मिले हैं, अरवल में 224 नए संक्रमित, औरंगाबाद में मिले 306, बांका में मिले 284, लखीसराय में मिले 186, मधेपुरा में मिले 355, नवादा में मिले 185, पश्चिमी चंपारण में मिले 283, पूर्णिया में 331, रोहतास में  275, सीवान में  262 और सुपौल में 234 नए संक्रमित मिले हैं।

8 जनवरी तक इन जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी कम थी। लेकिन इन जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। वहीं गोपालगंज, खगड़िया, बक्सर, शेखपुरा व शिवहर में संक्रमण की रफ्तार सबसे कम है।

0 comments:

Post a Comment