लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, गोरखपुर में कैसे खरीदें जमीन, जानिए

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, गोरखपुर में जमीन खरीद रहें हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण कई बार लोग धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं और उनका पैसा भी डूब जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की यूपी के इन शहरों में जमीन कैसे खरीदें की आपके साथ किसी तरह का फर्जीवाड़ा ना हो।

लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, गोरखपुर में कैसे खरीदें जमीन, जानिए?

पहला नियम : लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, गोरखपुर में जमीन खरीद रहें हैं तो सबसे पहला नियम यह है की आप जमीन की पुष्टि करें। जमीन बेचने वाले से जमीन के कागजात मांगे और रजिस्ट्री ऑफिस में जा कर इसकी जांच करें। आप चाहें तो यूपी सरकार की यूपी भूलेख वेबसाइट पर जा कर भी जमीन का डिटेल्स देख सकते हैं।

दूसरा नियम : जमीन के दस्तावेजों की पुष्टि होने के बाद आप जमीन की नापी कराये। आपके लिए अच्छा रहेगा की आप जमीन की नापी किसी सरकारी अमीन से कराये। क्यों की अगर भविष्य में कोई परेशानी होती हैं तो सरकारी अमीन आपकी ओर से कोर्ट में बात रखेगा।

तीसरा नियम : जब जमीन की नापी हो जाए तो आप सबसे पहले एक हजार रुपये के स्टाम्प पेपर पर जमीन का एग्रीमेंट कराये। उस एग्रीमेंट पर जमीन बेचने वाले और खरीदने वाले का पूरा डिटेल लिखें और जमीन की जानकारी संकित करें। इसपर एक गवाह का भी सिग्नेचर लें। 

चौथा नियम : इतना करने के बाद पैसों की लेन-देन करें। याद रखें की जमीन बेचने वालों को ऑनलाइन या फिर चेक के द्वारा पैसा दें। अब आप रजिस्ट्री ऑफिस में जा कर जमीन की रजिस्ट्री करा सकते हैं। आपके साथ फर्जीवाड़ा नहीं होगा।

0 comments:

Post a Comment