झारखंड : अनाज नहीं बांटने पर रांची के 15 अफसरों पर कारवाई

न्यूज डेस्क:  झारखण्ड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दो माह का अनाज वितरण नहीं करने पर रांची जिले के 15 अफसरों पर बड़ी कारवाई की गई हैं। साथ ही साथ इनका वेतन रोक दिया गया हैं।

खबर के अनुसार जुलाई एवं सितंबर 2021 में आवंटित चीनी और नमक का शतप्रतिशत वितरण नहीं करने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए इनपर कारवाई की हैं और इन सभी अफसरों के वेतन को रोकने का आदेश जारी किया हैं।

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा है की कार्य में किसी तरह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रखंडवार सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से आवंटित खाद्यान्न का तय समय शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने को कहा। 

अनाज नहीं बांटने पर रांची के 15 अफसरों पर कारवाई।

मनोज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, रातू। 

अवनी कान्त झा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बेड़ो। 

मोंका भेंगरा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनगड़ा। 

जोसेफ किन्डो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, चान्हो। 

आशीष खलखो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, तमाड़। 

रंजन कुमार गुप्ता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मांडर।

मिथिलेश सिन्हा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नामकुम। 

बीरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, ओरमांझी। 

रामपुकार प्रजापति, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, खलारी। 

प्रभु नारायण महतो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगड़ी।  

मुकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बुंडू। 

बिरेन्द्र कुमार सिंह, पणन पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची। 

प्रभु नारायण महतो, पणन पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची। 

राकेश वर्मा, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची। 

रविन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुभाजन क्षेत्र, रांची। 

0 comments:

Post a Comment