खबर के अनुसार मंगलवार को पटना जंक्शन पर टीटीई और एक यात्री से टिकट को लेकर बहस हुई। इस दौरान टिकट निरीक्षकों ने उस यात्री के साथ मारपीट की। जिसके बाद उस यात्री ने इसकी शिकायत मंडल रेल प्रबंधक से कर दी।
इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर वरीय मंडल वाणिज्य अधिकारी आधार राज ने घटना की जांच कराई। इसके बाद जांच में दोषी पाए गए उन सभी पांचों टीटीई को निलंबित कर दिया गया। रेलवे द्वारा की गई इस कारवाई से हड़कंप मच गया हैं।
दरअसल पटना जंक्शन सहित देशभर के कई रेलवे स्टेशनों पर जहां सीसी टीवी कैमरा नहीं होता है वहां जाकर टीटीई टिकट जांच करते हैं। साथ ही साथ यात्रियों से जबरन वसूली भी की जाती हैं। लेकिन अब रेलवे ऐसे टीटीई पर सख्त एक्शन ले रही हैं।
0 comments:
Post a Comment