खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, बरेली और अलीगढ़ में नई पाबंदियां लगाई गई हैं।
बता दें की इन जिलों मेंकोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो रही हैं। जिसके कारण शादी-विवाह में 100 लोगों की उपस्थिति सहित कई तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं। साथ ही साथ लोगों को कोरोना गाइडलाइन्स के नियमों का पालन करने के आदेश दिए गए हैं।
बता दें की इन शहरों में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए यूपी सरकार ने भीड़ को लेकर कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं तथा कई चीजों को बंद कर दिया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment