बता दें की गंगा स्नान के दौरान कोरोना फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया हैं। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को बक्सर के कई घाटों व बेगूसराय के सिमरिया घाट पर लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा बढ़ सकता हैं।
वहीं भोजपुर में गंगा व सोन नदी में स्नान और मेला-प्रदर्शनी पर भी डीएम ने रोक लगा दी है। साथ ही साथ सभी एसडीओ को धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने को कहा है। वहीं नजदीक के सभी थानों को इसकी सूचना दी गई हैं।
खबर के अनुसार बिहार के इन जिलों में गंगा के कई घाटों पर आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही साथ लोगों से अपील की जा रही हैं की वो सावधानी बरते और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
0 comments:
Post a Comment