पटना : बिहार में 1 फरवरी से होगी इंटर की परीक्षा, मंत्री ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 1 फरवरी से बिहार इंटर की परीक्षा ली जाएगी। इसके समय में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। वहीं मैट्रिक की परीक्षा भी तय समय पर ही होगी।

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है की कोविड प्रोटोकॉल के तहत राज्य के सभी जिलों में इंटर की परीक्षा ली जाएगी। दरअसल बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं, ऐसे में ये उम्मीद की जा रही थी की इंटर परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जा सकता हैं। 

लेकिन शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ कह दिया हैं की तय समय पर ही इंटर की परीक्षा होगी। यानि की छात्र एक फरवरी से निर्धारित परीक्षा केंद्र पर जा कर एग्जाम दे सकेंगे। हालांकि इस दौरान उन्हें कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करना होगा।

वहीं बिहार में टीचरों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है की 17 जनवरी से तीसरे फेज की काउंसिलिंग की जाएगी। जबकि छठे चरण के चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच 25 फरवरी को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा। इसके बाद सातवें चरण की बहाली शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment