लखनऊ : यूपी टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं। इसके बाद  यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड नाम के लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण संख्या, पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का एग्जाम 23 जनवरी को होगा। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई हैं। वहीं 23 जनवरी के परीक्षा के बाद 27 जनवरी को उत्तरमाला वेबसाइट पर जारी होगी।

यूपीटीईटी परीक्षा की तारीख: 23 जनवरी 2022

यूपीटीईटी परिणाम जारी होने की तारीख: 25 फरवरी 2022

एडमिट कार्ड के लिए डाइरेक्ट लिंक : https://updeled.gov.in/Registration/Tet/DTetActivecandlog.aspx

0 comments:

Post a Comment