लखनऊ के इन इलाकों में कोरोना हुआ बेकाबू, मिले 2213 नए संक्रमित

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के कई इलाकों में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा हैं। प्रतिदिन कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ने लगी हैं। 

खबर के अनुसार गुरुवार को लखनऊ में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 2213 नए मामले सामने आये हैं। जिनके बाद शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या दस हजार को पार कर गई। सबसे बड़ी बात यह हैं की लखनऊ में कोरोना से संक्रमित होने की दर काफी तेज हैं। 

बता दें की बीते 24 घंटे में अलीगंज में सर्वाधिक 426 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि चिनहट में 343 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वहीं आलमबाग में 263 और इंदिरानगर इलाके में 250 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

लखनऊ में तेजी से हो रहे कोरोना के फैलाव से स्वास्थ्य अधिकारियों की नींद उड़ गई हैं तथा अधिकारी लोगों से मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन के पालन करने की अपील कर रहे हैं। फिलहाल लखनऊ में 10241 सक्रिय मरीजों का अस्पताल और घरों में इलाज चल रहा है।

0 comments:

Post a Comment