खबर के अनुसार बिहार में रहने वाले वैसे लोग जो रिक्शा चलाते हैं, दूकान लगाते हैं, नाई हैं, दर्जी हैं, निर्माण कार्य करते हैं या फिर असंगठित क्षेत्र के किसी भी चीज में काम करते हैं वो ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और श्रम-कार्ड बनवा सकते हैं।
बता दें की बिहार में अबतक 2 करोड़ 17 लाख से ज्यादा मजदूरों का निबंधन हो चुका है। निबंधित मजदूरों को श्रम कार्ड उपलब्ध होने से उन्हें देश में कहीं भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जिससे उनकी कई तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
श्रम कार्ड धारक को दो लाख तक का मुफ्त बिमा भी मिलेगा। किसी दुर्घटना में शारीरिक दिव्यांगता की स्थिति में दो लाख रुपये दिया जायेगा। वहीं आंशिक रूप से शारीरिक दिव्यांगता का शिकार होने पर श्रम कार्ड धारक को एक लाख रुपये दिए जायेंगे।
श्रम कार्ड बनाने के लिए वेबसाइट : https://eshram.gov.in/home
आवेदन के लिए दस्तावेज : बैंक खाता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड।
0 comments:
Post a Comment