खबर के अनुसार क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा हैं की कोरोना के कारण मध्यप्रदेश के सभी स्कूल 15 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक पूरी तरह से बंद रहेंगे।
बता दें की राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। जिसे देखते हुए सरकार ने 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं प्री बोर्ड की परीक्षाएं जो 20 जनवरी से होनी थीं इसमें भी बदलाव किया जायेगा।
वहीं मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में सभी प्रकार के मेला और बड़े धार्मिक आयोजन पर भी रोक लगा दी गई हैं। वहीं शादी विवाह एवं अन्य सभी प्रकार के आयोजन हॉल में 250 से अधिक लोगों को आने की इजाजत नहीं दी गई हैं।
0 comments:
Post a Comment