खबर के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन इन सभी हाइवे को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहें हैं। उनका प्रयास जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा हैं।
बता दें की बिहार में इस साल पटना- गया -डोभी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। वहीं कोईलवर- भोजपुर- बक्सर सड़क और महेशखूंट-सहरसा- पूर्णिया, छपरा-हाजीपुर, औंटा–सिमरिया सड़क के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया हैं।
वहीं नरेंनपुर –पूर्णिया, आमस –दरभंगा, कन्हौली- रामनगर और मुंगेर मिर्जाचौकी सड़क के निर्माण को लेकर जमीन का अधिग्रहण पूरा हो गया हैं। वहीं बिहार में नेशनल हाइवे 527 ई दरभंगा-रोसड़ा सड़क बनने का रास्ता भी साफ हो गया हैं।
0 comments:
Post a Comment