जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद पलामू, दुमका में 52 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: झारखण्ड में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक के मुताबिक झारखण्ड के जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद पलामू, दुमका में 52 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां इन शहरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों के लिए निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार झारखंड में पलामू, दुमका और हजारीबाग में खोले गये नये मेडिकल कॉलेज के साथ एमजीएम जमशेदपुर और पीएमसीएच धनबाद में 52 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं।

योग्यता : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ही निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखिये।

आवेदन की तिथि : इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान नौ फरवरी 2022 की रात 11.45 बजे तक कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप झारखण्ड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.jpsc.gov.in/

नौकरी करने का स्थान : जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद पलामू, दुमका। 

0 comments:

Post a Comment