खेत का रसीद क्या हैं : बता दें की खेत का रसीद जमीन के लगान को जमा करने के बाद राजस्व विभाग के द्वारा जारी किया जाता हैं। इस रसीद से आप कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसकी ज़रूरत जमीन खरीद-बिक्री तथा कई तरह के कामों में भी पड़ती हैं।
कैसे निकालें खेत का रसीद : बिहार राजस्वं एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमीन का रसीद निकाल सकते हैं। ऑफलाइन के द्वारा खेत का रसीद निकालने के लिए आपको अंचल कार्यालय में जाना होगा।
वहीं ऑनलाइन के द्वारा जमीन का रसीद निकालने के लिए आप अपने मोबाइल फोन में गूगल को ओपन करें। इसके बाद इसमें आप वेबसाइट http://www.bhulagan.bihar.gov.in/ पर जा कर जमीन की डिटेल्स अंकित करें और ऑनलाइन के द्वारा खेत का लगान जमा करने के बाद रसीद को डाउनलोड करें। इसके बाद आप उस रसीद का प्रिंट निकाल लें।
0 comments:
Post a Comment