खबर के अनुसार दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी निजी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। रेस्तरां, बार को भी बंद किया गया हैं। यहां स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, यूनिवर्सिटी को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया हैं।
वहीं गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई जिलों को रेड जोन में रखने का फैसला किया गया हैं। इसमें से ज्यादातर जिले एनसीआर में आते हैं। यहां सिनेमाहाल, जिम, पार्क और स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के साथ स्कूल-कॉलेज को भी बंद कर दिया गया हैं।
दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। सरकारी और निजी कार्यालय यहां एक बार में 50 फीसदी क्षमता के खुलेंगे। वहीं इन शहरों में भी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा-144 भी लागू हैं।
0 comments:
Post a Comment