रांची : झारखंड SSC में 956 पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड SSC में 956 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें तथा ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। 

पदों का विवरण : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक प्रशाखा अधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और प्लानिंग असिस्टेंट के 956 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट की जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

चयन प्रक्रिया : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा। सिलेबस की जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें। 

आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी ले किये आवेदन शुल्क ₹1000/-, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹250/- निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : http://www.jssc.nic.in/

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 14 फरवरी।

0 comments:

Post a Comment