लखनऊ : यूपी में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

लखनऊ न्यूज : उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जा सकता हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा विचार किया जा रहा हैं। इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी हैं। 

आपको बता दें की गृह मंत्री अमित शाह ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जायेगा। गृह मंत्री के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की सरकार इस पर विचार कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि सभी को समान नागरिक संहिता की मांग और उसका स्वागत करना चाहिए। यह भाजपा के मुख्य वादों में से एक हैं। उत्तर प्रदेश सरकार भी इस दिशा में विचार कर रही है। यह उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश की जनता के लिए जरुरी हैं।

यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या हैं : बता दें की यूनिफॉर्म सिविल कोड यानि की समान नागरिक संहिता भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को एक समान कानून प्रदान करता हैं। आप चाहें किसी भी जाति, धर्म का हो सभी पर समान कानून लागू होगा। शादी, तलाक और भूमि बंटवारे में भी सभी धर्मों के लिए एक कानून ही लागू होता हैं। 

0 comments:

Post a Comment