रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर समेत सभी जिलों में 991 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर समेत सभी जिलों में 991 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड में 991 लिपिकों के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटर पास होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आयु सीमा : आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है जबकि अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित और कमजोर वर्ग के लिए 35 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा व पिछड़ा के लिए 37 वर्ष, महिला के लिए 38 वर्ष और एससी और एसटीके लिए 40 वर्ष निर्धारित हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

आवेदन की तिथि : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को विज्ञापन निकाल दिया है। इसके तहत अभ्यर्थी 22 जून तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.jssc.nic.in/notices/advertisements

नौकरी करने का स्थान : झारखंड।

0 comments:

Post a Comment